{"_id":"5fcfb0f68ebc3e121979dd06","slug":"irregularity-found-in-bsa-inspection-sultanpur-news-lko5538442191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के निरीक्षण में मिली अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के निरीक्षण में मिली अनियमितता
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को स्थानीय विकास खंड के चार प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गंदगी व अनियमितता पाए जाने पर बीएसए ने नाराजगी जताई और सुधार की हिदायत दी।
बीएसए दीवान सिंह यादव मंगलवार को दोपहर हनुमानगंज प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया तो रीना बरनवाल अनुपस्थित रहीं, जबकि प्रधानाध्यापिका विनीता सिह समेत तीन अध्यापिकाएं मौजूद मिलीं।
बीएसए ने प्रसाधन, अभिभावक रजिस्टर, ऑनलाइन पठन-पाठन, राशन वितरण व्यवस्था व किचन गार्डन को भी देखा। यहां के बाद वे पूरे बाघराय के प्राथमिक विद्यालय अटरा पहुंचे, जहां अधूरी बाउंड्री पर जानकारी ली तो पता चला कि विवाद के चलते अधूरी है।
विज्ञापन
अटरा में प्रधानाध्यापिका मीरा वर्मा गैर हाजिर रहीं, जबकि सहायक अध्यापक रवि प्रताप सिंह, सीमा वर्मा, अनिल यादव मौजूद रहे। इसके बाद बीएसए शंभू गंज के पास खानीपुर और सकरसी प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर वहां भी साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखीं।
हनुमानगंज, अटरा और सकरसी में टंकी के पानी की टोंटी में कमी और परिसर में साफ-सफाई नहीं पाए जाने पर बीएसए ने नाराजगी जताई। साथ ही व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।