फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   investigation in school

संयुक्त टीम ने जांची परिषदीय स्कूलों की हकीकत

Sat, 01 Feb 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
investigation in school
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षण कार्य के साथ शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को सीडीओ व बीएसए की संयुक्त टीम ने तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता परखते हुए अफसरों ने बच्चों के एमडीएम में बनी तहरी का स्वाद चखा।
विज्ञापन

टीम ने प्रधानाध्यापकों को नामांकित छात्र संख्या के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए गुणवत्तापरक शिक्षण कार्य करने को कहा। सीडीओ प्रभुनाथ, बीएसए विनोद कुमार मिश्र व डीसी एमडीएम अरुण त्रिपाठी ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल सराय हृदय शाह व प्राथमिक स्कूल दयालापुर का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों से पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन करवाया। साथ ही प्रश्न पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता परखी। मध्याह्न भोजन में बनी तहरी का स्वाद भी चखा। इस दौरान बच्चों की हस्तकला भी देखी। सीडीओ ने बच्चों को पुरस्कृत करने व प्रोत्साहित करने का निर्देश बीएसए को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने प्रधानाध्यापकों को नामांकित छात्र संख्या के अनुसार स्कूल में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ बेहतर शिक्षण कार्य कर बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed