फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   instruction

अपर प्रबंध निदेशक ने किया रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण

Thu, 20 Feb 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
instruction
सुल्तानपुर। निरीक्षण में पहुंचे परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक ने बस स्टेशन व बसों में यात्री सुविधाएं व निगम की आय बढ़ाने का निर्देश दिया है। बृहस्पतिवार को उनके पहुंचते ही बस स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। करीब घंटे भर के निरीक्षण के दौरान एएमडी ने निगम की आय की जानकारी लेते हुए बस स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शासन की ओर से बस स्टेशनों के कराए जा रहे रूटीन निरीक्षण के तहत बृहस्पतिवार को परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक राधेश्याम सुबह बस स्टेशन पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही बस स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। एएमडी ने बसों व सभी काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यशाला व सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर रखने का निर्देश दिया। सहायक निरीक्षण में रोडवेज की आय में वृद्घि पाई गई।
विज्ञापन

साथ ही बसों की हालत भी ठीक मिली। उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निगम की आय बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि यात्री सुविधाओं को और बेहतर किया जाय। सुविधाएं मिलने से यात्री रोडवेज की तरफ आकर्षित होंगे। एएमडी ने बताया कि उन्हें सात रीजन के निरीक्षण की जिम्मेदारी मिली है। इसके तहत सामान्य निरीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन पर सुविधाएं व आय बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। बसों की चेकिंग करके बिना टिकट यात्रियों के ले जाने पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के समय एआरएम, स्टेशन इंचार्ज समेत अन्य मौजूद रहे। इसके बाद एएमडी वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed