{"_id":"5fdf85248ebc3e3b903e6140","slug":"inspector-sent-obscene-messages-to-the-girl-with-complaint-sultanpur-news-lko5558676119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने फरियाद लेकर पहुंची युवती को भेजे अश्लील मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने फरियाद लेकर पहुंची युवती को भेजे अश्लील मैसेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। करीब तीन माह पूर्व भूमि विवाद में चौकी पर फरियाद लेकर पहुंची एक युवती को चौकी इंचार्ज अश्लील मेसेज भेजने लगे। पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की तो आरोपी दरोगा ने पीड़िता को चौकी पर बुलाकर उसका मोबाइल सेट छीन लिया।
हालांकि इससे पहले ही पीड़िता ने दरोगा की करतूत दूसरे मोबाइल सेट में ट्रांसफर कर ली थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेेते हुए सीओ बल्दीराय को जांच सौंपी है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का गांव केे ही एक व्यक्ति से भूमि विवाद चल रहा है। पीड़िता के अनुसार तीन माह पूर्व वह बल्दीराय थाने शिकायत लेकर पहुंची थी। तब एसओ ने उसे वलीपुर पुलिस चौकी पर भेज दिया था।
विज्ञापन
पीड़िता वलीपुर पुलिस चौकी पहुंची तो चौकी इंचार्ज विकास कुमार ने निस्तारण के लिए युवती का फोन नंबर ले लिया। इसके बाद युवती वापस घर चली गई। फरियाद का निपटारा करने के बजाय दरोगा लगातार युवती के मोबाइल नंबर पर वीडियो कॉलिंग करने लगे।
आरोप है कि दरोगा ने युवती के नंबर पर अश्लील मेसेज भी भेजे। युवती को दरोगा ने अकेले चौकी पर बुलाया। अनहोनी की आशंका पर पीड़िता 19 अक्तूबर को अपने भाई के साथ वलीपुर पुलिस चौकी पहुंच गई। आरोप है कि युवती के भाई को देखते ही दरोगा आग बबूला हो उठे और उसका मोबाइल लेकर अश्लील मैसेज डिलीट कर दिया।
हालांकि पीड़िता ने दरोगा के कुछ अश्लील मैसेज को दूसरे मोबाइल में सेव कर लिया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत बल्दीराय थाने में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता एसपी शिवहरी मीणा से मिली और उन्हें आपबीती सुनाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ बल्दीराय विजयमल यादव को जांच सौंपी है।
सीओ बल्दीराय विजयमल यादव ने बताया कि उन्हें कप्तान ने जांच सौंपी है। सोमवार को पीड़िता के पास जांच के लिए जाऊंगा। जांच के बाद रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।
बल्दीराय। वलीपुर चौकी इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि उनके पास पीड़िता भूमि विवाद का मामला लेकर पहुंची थी। उसका नंबर लिया था। करीब 15 दिन मैं छुट्टी पर था। मैंने कोई अश्लील मेसेज और वीडियो कॉल नहीं किया है। युवती के आरोप निराधार हैं।