{"_id":"632ca9c35bd708697b4d959e","slug":"inspector-in-costody-sultanpur-news-lko6496220188","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही से दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही से दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर से की पूछताछ
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नीशू तोमर को हिरासत में लेकर जाती पुलिस।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। महिला आरक्षी के साथ दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय पहुंचे एक इंस्पेक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला थाने ले जाकर पूछताछ करने के बाद इंस्पेक्टर को छोड़ दिया गया।
दीवानी न्यायालय के बाहर से हिरासत में लिए इंस्पेक्टर का नाम नीशू तोमर है। इस समय नीशू तोमर की तैनाती श्रावस्ती जनपद में है। गत 14 जुलाई को कोतवाली नगर में इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ एक महिला आरक्षी ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। वर्ष 2017-19 में नीशू तोमर सुल्तानपुर जिले के हलियापुर में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। इसी थाने में एक महिला आरक्षी की भी तैनाती थी। आरोप है कि नीशू तोमर ने महिला आरक्षी को काफी प्रताड़ित किया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई थी। महिला आरक्षी का हाल-चाल लेने के बहाने थानाध्यक्ष उसके आवास पर पहुंचे और मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। महिला आरक्षी के वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में नीशू तोमर सहारनपुर चले गए। वहां से उनका स्थानांतरण अमेठी जिले के मोहनगंज थाने में हो गया। इस बीच महिला आरक्षी का स्थानांतरण एसपी ऑफिस सुल्तानपुर हो गया।
महिला आरक्षी का आरोप है कि अमेठी में तैनाती के दौरान नीशू तोमर अक्सर उसके आवास पर आते रहे। इस दौरान भी उन्होंने उसका शारीरिक शोषण किया। गत जुलाई में कोतवाली नगर में इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ महिला आरक्षी की तहरीर पर दुष्कर्म व प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना महिला थानाध्यक्ष मीरा सिंह कुशवाहा कर रही हैं। इसी मामले में नीशू तोमर बृहस्पतिवार दीवानी न्यायालय पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उन्हें दीवानी न्यायालय के बाहर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें महिला थाने ले गई है। वर्तमान समय में नीशू तोमर पदोन्नति के बाद श्रावस्ती में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि हिरासत में लिए इंस्पेक्टर नीशू तोमर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।