{"_id":"6a1b2b9030705c96dd030daa","slug":"innocent-child-dies-due-to-electric-shock-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-157363-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत
Sat, 30 May 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 30 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोसाईंगंज। मूंगर गांव निवासी शनी नागर का पुत्र नागेश (10 माह) शनिवार दोपहर अपने घर में करीब एक बजे सोकर उठा। वह घर में खेलने लगा। तभी जमीन पर पड़े करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से वह झुलस गया।
परिजन उसे लेकर कटका स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नागेश दो बहनों के बाद सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। भटमई चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)