फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Inflation deteriorating Taste of raw coconut

Sultanpur News: महंगाई बिगाड़ रही कच्चे नारियल का स्वाद

Mon, 23 Jun 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Inflation deteriorating Taste of raw coconut
शहर में सजी नारियल की दुकान।
सुल्तानपुर। बाजार में कच्चे नारियल की कीमतों में पिछले एक हफ्ते में करीब 20 फीसदी की उछाल आई है। 45-50 रुपये में बिकने वाला कच्चा नारियल अब 65-70 रुपये में बिक रहा है। दुकानदार बढ़ी कीमतों के पीछे नारियल की कम आवक बता रहे हैं। आशंका जता रहे हैं कि अभी नारियल के रेट और भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में इस उमस भरी गर्मी में ग्राहकों का दाम सुनकर पसीना निकल रहा है।
विज्ञापन

अमहट मंडी के थोक विक्रेता नसीम ने बताया जिले में तमिलनाडु, केरल, मांड्या और तुमकुरु से नारियल की सप्लाई होती है। गर्मी और उमस के बीच चिकित्सकीय सलाह पर लोग नारियल का पानी पी रहे हैं। मौसमी बीमारियों में भी नारियल का पानी काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

दोस्तपुर के दुकानदार राम आधार ने बताया कि नारियल की मांग पिछले एक महीने से काफी बढ़ी है। पहले दिन भर में 20 से 30 नारियल बेच पाते थे, अब 60-70 नारियल बेच रहे हें। कभी-कभी तो यह आंकड़ा 100 पार कर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. पवन सिंह ने बताया कि हाइड्रेशन, पाचन, वजन नियंत्रण, हृदय और त्वचा के लिए कच्चे नारियल का पानी फायदेमंद होता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इसके अतिरिक्त, नारियल पानी में कम कैलोरी होती है, जो वजन घटाने में सहायक हो सकता है, और यह हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed