फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Inauguration of fire fighting station in Kadipur

Sultanpur News: कादीपुर में अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण

Fri, 01 Mar 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of fire fighting station in Kadipur
सूरापुर (सुल्तानपुर)। कादीपुर-चांदा रोड पर नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र का बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। अग्निशमन केंद्र खुलने से अब क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन



मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि 8.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास 28 जुलाई 2019 को सांसद मेनका गांधी व विधायक राजेश गौतम ने किया था। लगभग चार साल सात माह में बनकर तैयार इस केंद्र का लोकार्पण बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अन्य 24 अग्निशमन केंद्रों के साथ किया।
विज्ञापन


इस अग्निशमन केंद्र के साथ 24 कर्मचारी आवास, दो अधिकारी आवास व एक प्रशासनिक भवन का भी निर्माण हुआ है। अग्निशमन केंद्र में चालक समेत कुल 12 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यहां अग्निकांड के दौरान आग पर काबू पाने के लिए 2500 लीटर पानी की धारिता वाला एक फायर टैंकर, 400 लीटर पानी की धारिता वाले एक हार्डप्रेशर वाहन और अन्य अग्निशामक यंत्रों की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम ने शिलापट का अनावरण किया। कहा कि कादीपुर की जनता के लिए यह मुख्यमंत्री की तरफ से सौगात है। इससे क्षेत्र के लोगों को अग्निकांड जैसी विभीषिका में शीघ्र राहत मिलेगी। इस मौके पर कादीपुर टाउन एरिया चेयरमैन आनंद जायसवाल, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद, सीओ विनय गौतम, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व जयराज मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed