{"_id":"62571338a963e857fa656274","slug":"in-the-second-phase-12-720-children-and-3009-pregnant-were-vaccinated-sultanpur-news-lko6260124183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में 12,720 बच्चों व 3009 गर्भवती को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में 12,720 बच्चों व 3009 गर्भवती को लगा टीका
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण में 12,720 बच्चों व 3009 गर्भवती का टीकाकरण किया है। दो मई से स्वास्थ्य विभाग तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू करेगा।
नियमित टीकाकरण से छूट गये बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण करने के लिए जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में चार से 12 अप्रैल तक चले अभियान के दूसरे चरण में लक्ष्य से अधिक का टीकाकरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत लक्षित बच्चों और गर्भवती को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चार अप्रैल से 12 अप्रैल तक चले दूसरे चरण में 1659 सत्र आयोजित किए गए। इसमें 12301 के लक्ष्य के सापेक्ष 12720 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 2513 के लक्ष्य के सापेक्ष 3009 गर्भवती का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, निमोनिया, दस्त, खसरा, रुबेला व दिमागी बुखार जैसे रोगों से बचाने के लिए निशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अभियान में गर्भवती को भी टीका लगाया जा रहा है। अभियान का तीसरा चरण दो मई से शुरू होगा।