फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   In opposition to the harassment, the Bifare businessman demonstrated

Sultanpur News: उत्पीड़न के विरोध में बिफरे व्यापारी, किया प्रदर्शन

Thu, 07 Aug 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 07 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
In opposition to the harassment, the Bifare businessman demonstrated
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने बुधवार को फूड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी व प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव ने व्यापारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने सहायक आयुक्त द्वितीय अजीत से इस संबंध में वार्ता की। कहा कि बाजारों से लगातार फूड विभाग के अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायतें आ रही हैं। व्यापारी अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं। सहायक आयुक्त द्वितीय ने व्यापारियों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के युवा जिला प्रभारी अजय जायसवाल, जिला महामंत्री हरिकेश पांडेय, जिला सह मंत्री कृपा शंकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसौंधन, रमेश वर्मा, विनोद अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed