{"_id":"5eda69ed8ebc3e902a3e1ad0","slug":"in-95-52-patients-beat-corona-sultanpur-news-lko524611468","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 में 52 मरीजों ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 में 52 मरीजों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण पर विजय पाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दहशत व आशा के विपरीत मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट इसकी तस्दीक कर रही है। रिपोर्टों के मुताबिक अभी तक 52 मरीजों ने कोरोना पर फतह की है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्टों के मुताबिक जिले में अभी तक 95 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें हार्ट अटैक से एक बुजुर्ग संक्रमित की मौत हो गई। संक्रमित एक मरीज की मौत को छोड़ दिया जाय तो अभी तक 52 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।
बृहस्पतिवार की रात एक संक्रमित बुजुर्ग की हुई मौत की भी मूल वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि भी कर रहा है। रोजाना आ रही जांच रिपोर्ट में लगातार संक्रमित मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन
रिपोर्टों के मुताबिक जिले में 95 संक्रमित मरीज में एक की मौत के बाद अब 42 एक्टिव केस रह गए हैं। मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से हो रहे सुधार से स्वास्थ्य विभाग की उम्मीदें जगी हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी के मुताबिक कोरोना मरीजों का इलाज कारगर साबित हो रहा है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 2278 नमूने लिए गए हैं। इसमें 2020 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। 258 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेेष है।