{"_id":"690259b8355b78063d0b0197","slug":"improve-the-progress-of-making-ayushman-card-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-143458-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुधारें आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुधारें आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति
Wed, 29 Oct 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व जिला स्वास्थ्य समिति के प्रगति की समीक्षा की। आयुष्मान कार्ड की रैंक में सुधार के लिए प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण के लिए साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दो दिनों में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोगों को मच्छरजनित रोगों से जागरूक करने पर जोर दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. भारत भूषण, डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल, डीपीओ शरद कुमार त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।