{"_id":"0fcdeffd04a7178a6bcf4b25b211a46a","slug":"immersed-in-gomti-third-student-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती में डूबे तीसरे छात्र का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती में डूबे तीसरे छात्र का शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती नदी में डूबे तीसरे छात्र का शव शनिवार की सुबह हयातनगर के पास मछुआरों ने नदी से बाहर निकाला। छात्र का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के बढ़ैयावीर मोहल्ला निवासी वेद प्रकाश पांडेय बीएसएनएल में कर्मचारी हैं। उनका बेटा अभिषेक पांडेय (15) शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र था।
इसी विद्यालय में वन विभाग में कार्यरत अजय पांडेय का बेटा अंकित पांडेय (15) और ग्रामीण बैंक के मैनेजर सुरेश सिंह का बेटा सूर्यांश सिंह भी कक्षा नौ में अभिषेक के साथ ही पढ़ता था। तीनों छात्र बीते गुरुवार की सुबह बाइक से स्कूल गए थे लेकिन स्कूल न जाकर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के टांटिया नगर चौराहे के समीप से होकर गुजरी गोमती नदी के पास नहाने पहुंच गए। इस दौरान तीनों डूब गए थे।
शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के सिरवारा घाट के पास अभिषेक और अंकित का शव पाया गया था। जबकि सूर्यांश सिंह का शव नहीं मिला था। शनिवार को मछुआरों ने सूर्यांश सिंह का शव हयातनगर के पास नदी में उतराता पाया। सूर्यांश का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम छात्र के शव का शहर के हथियानाला स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।