फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Illegal taxi stands are cheating the transport corporation

Sultanpur News: परिवहन निगम को चूना लगा रहे अवैध टैक्सी स्टैंड

Tue, 05 Aug 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 05 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Illegal taxi stands are cheating the transport corporation
शहर से सटे अमहट चौराहे पर खड़ी कारें।
सुल्तानपुर। शहर के अमहट व पयागीपुर चौराहे पर संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड परिवहन निगम को चूना लगा रहे हैं। निजी वाहन के तौर पर पंजीकृत वाहनों से सवारियां ढोने से परिवहन विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। वाहन संचालक यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूलते हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सर्वे में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शहर से सटे दो स्थान अवैध स्टैंड के रूप में चिह्नित किए गए हैं। अमहट व पयागीपुर चौराहे से लखनऊ की सवारियां बैठाई जाती हैं। वहीं, पयागीपुर चौराहे से ही प्रयागराज-प्रतापगढ़ के लिए टैक्सियां चलती हैं। इन अवैध स्टैंड की रिपोर्ट एआरटीओ को भेजी गई थी, पिछले दिनों कार्रवाई भी की गई थी। इसके बाद भी अवैध स्टैंड का संचालन बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ, प्रयागराज व प्रतापगढ़ जाने वाले वाहन चालक यात्रियों से मनमाना रुपया वसूलते लेते हैं। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जाती हैं। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित अमहट व पयागीपुर चौराहे पर सुबह से ही अवैध स्टैंड चलने लगता है। सोमवार दोपहर अमहट चौराहे पर कार चालक वाहन में सवारियां भरते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरटीओ अलका शुक्ला ने अवैध स्टैंड के संचालन से अनभिज्ञता जताई। कहा कि पीटीओ को अभियान की जानकारी है। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि एआरटीओ को पत्र देकर कार्रवाई के लिए सहयोग करने को कहा गया है। अवैध स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed