{"_id":"5eff55598ebc3e431e1f3d98","slug":"illegal-saw-machine-dies-due-to-electric-shock-sultanpur-news-lko5290010144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस संचालित हो रही आरा मशीन पर करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस संचालित हो रही आरा मशीन पर करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छतौना बाजार में बिना लाइसेंस के संचालित हो रही आरा मशीन पर काम कर रहे दिहाड़ी मजदूर को करंट लग गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर आरा मशीन संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली चांदा क्षेत्र के छतौना बाजार में राम अवध की आरा मशीन है। आरा मशीन बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थी। इसी आरा मशीन पर क्षेत्र के पठखौली हरेसर गांव निवासी कपिल देव विश्वकर्मा (35) पुत्र मोती लाल दिहाड़ी पर काम करता था।
शुक्रवार की सुबह कपिल देव आरा मशीन पर काम करने के लिए घर से निकला था। कपिल देव आरा मशीन पर पहुंचकर काम कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया। आनन-फानन में आरा मशीन पर मौजूद अन्य लोगों ने कपिल देव को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच घटना की सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे कपिल देव के परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। चांदा कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि मृतक के बड़े भाई गया प्रसाद की तहरीर पर आरा मशीन संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि आरा मशीन अवैध है। आरा मशीन को पूर्व में बंद कराया गया था। आरा मशीन कैसे संचालित की जा रही थी, इसकी जांच होगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता अनिल यादव ने बताया कि आरा मशीन पर घरेलू बिजली का कनेक्शन है। उन्होंने बताया कि आरा मशीन संचालक इंडस्ट्रियल उपभोक्ता नहीं है। बिना वैध कनेक्शन के आरा मशीन संचालित हो रही थी।