फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ICU will start soon in medical college

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी आईसीयू

Sun, 14 Apr 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 14 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
ICU will start soon in medical college
सुल्तानपुर। जिले में अति गंभीर मरीजों को अब रेफर नहीं करना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन मरीजों के लिए जल्द ही इनटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) शुरू होगी। आईसीयू में इमरजेंसी मरीजों के लिए 10 बेड रखे जाएंगे। आईसीयू को शुरू करने की तैयारी में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है।
विज्ञापन







मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के पास बना आईसीयू वर्ष 2004 से बंद है। इस कारण अति गंभीर मरीजों को लखनऊ रेफर करना पड़ता है। आईसीयू के शुरू होने से इमरजेंसी मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही हो सकेगा। आईसीयू में वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग एवं सभी जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध रहेंगे। रेफर होने के दौरान कई मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं, ऐसे में आईसीयू के शुरू होने से मरीजों की जान बच सकेगी।
विज्ञापन




आईसीयू के प्रभारी फिजीशियन डॉ़ पवन ने बताया कि आईसीयू को शुरू करने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आईसीयू में अति गंभीर मरीज की देखभाल के लिए पैरामेडिकल स्टॉफ व विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति हो चुकी है। यहां के लिए बेड व उपकरण आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, सीएमएस डॉ़ एके गोयल ने बताया कि अति गंभीर मरीजों को आईसीयू में एडवांस लाइफ सपोर्ट सर्विस (एएलएस) मुहैया होगी। जिले में एएलएस से लैस चार एंबुलेंस उपलब्ध हैं। इसमें चिकित्सकों की मांग पर वेंटिलेटर व जीवनरक्षक उपकरण से लैस एंबुलेंस इमरजेंसी मरीज को उपलब्ध होगी। यह एंबुलेंस वेंटिलेटर व मॉनिटरिंग सुविधाओं से लैस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed