{"_id":"68af604e5c3180fcc30f35a9","slug":"husband-and-mother-in-law-arrested-in-case-of-married-womans-death-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-139654-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विवाहिता की मौत के मामले में पति-सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विवाहिता की मौत के मामले में पति-सास गिरफ्तार
Thu, 28 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
भदैंया। अलहदादपुर गांव में पिछले शुक्रवार शाम हुई विवाहिता की मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है। रविवार को मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को पति व सास को गिरफ्तार कर लिया।
लंभुआ के राजापुर हिम्मत गांव निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा की पुत्री ममता (32) का विवाह वर्ष 2018 में देहात कोतवाली क्षेत्र के अलहदादपुर गांव निवासी दुर्गेश विश्वकर्मा से हुआ था। बीते शुक्रवार शाम चार बजे ममता का शव घर में फंदे से लटका मिला था। परिजन शव को नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
रविवार को मृतका के पिता बाबूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। शुक्रवार को के पति दुर्गेश, देवर राजू, रामू, सोनू, देवरानी और सास अनारा देवी ने मिलकर ममता को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पांच वर्षीय बेटे को चश्मदीद बताया। देहात कोतवाल अखंड देव मिश्रा ने बताया कि बुधवार को पति दुर्गेश व सास अनारा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।