{"_id":"5e8e08048ebc3e6fbe7cd2fc","slug":"hundreds-of-people-vie-to-help-the-needy-sultanpur-news-lko516966485","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की मदद को सैकड़ों लोगों में होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की मदद को सैकड़ों लोगों में होड़
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के समय गरीबों, असहायों को रोजमर्रा की उपयोग में होने वाले सामग्री की असुविधा से परेशानी आ रही है। इसलिए दिहाड़ी मजदूरों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए तमाम स्वयंसेवी संगठन, व्यापारी वर्ग, संभ्रांत लोगों के साथ ही आम आदमी भी मदद के लिए आगे आया है।
गोमती मित्र मंडल समिति के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन की अगुआई में लॉकडाउन से प्रतिदिन जिला अस्पताल में सुबह-शाम मरीजों एवं उनके तीमारदारों को भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। शहर के सीताकुंड धाम स्थित सीता उपवन में गोमती मित्र मंडल से जुड़ी महिलाएं प्रतिदिन भोजन पकाती हैं। इसके बाद समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वाहन से जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए मरीजों एवं तीमारदारों को भोजन मुहैया कराते हैं।
इस कार्य में डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, रमेश माहेश्वरी, राम क्विंचल मौर्य समेत कई लोग लगे रहते हैं। आजाद समाज सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शहर के गभड़िया मोहल्ले में 54 व विवेकनगर में 29 परिवार के लोगों को दाल, चावल, आटा, आलू, सरसों का तेल, नमक व मसाले को पैक कर वितरित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर शराफत खान, प्रवक्ता निजाम खान, मसूद अली, अजमल खान, गिरीश तिवारी, आलोक मिश्र, रंजीत सिंह, मंगरू प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी की अगुआई में रोजाना 50 लोगों को राशन किट व 400 लोगों तक लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक विभिन्न पदाधिकारियों के सहयोग से प्रतिदिन शाम को 400 लोगों को लंच पैकेट भेजा जा रहा है।
जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव की अगुआई में कमेटी गठित की गई है। इसमें अजय गुप्ता, शंकरलाल कैलासी, धर्म देव शुक्ला, दिनेश कुमार लाले, सरदार चरनजीत सिंह, दीपक मोदनवाल, मनीष साहू, पवन गुप्ता सहयोग कर रहे हैं। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को 200 लोगों को लंच पैकेट, मास्क व साबुन का वितरण किया गया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान संजय मिश्रा, उत्तम मिश्रा, शिवशंकर अग्रहरि, गिरिजा शंकर तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। कादीपुर के संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर के स्वयंसेवकों ने कस्बा व गांवों में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने की जानकारी दे रहे हैं। स्वयंसेवक सौहार्द बरनवाल के नेतृत्व में लोगों को हाथ धोने का साबुन, सैनिटाइजर एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। स्वयंसेवक बच्चों को भी कोरोना वायरस से बचाव के विषय में जागरूक कर रहे हैं। लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। स्वयंसेवकों के साथ वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ. एसबी सिंह भी शामिल रहे।