{"_id":"5877b6014f1c1b8327ba8b2f","slug":"hundreds-of-people-attented-urs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौसुल आजम के 66वें उर्स पर उमड़े जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौसुल आजम के 66वें उर्स पर उमड़े जायरीन
Amar ujala Bureau
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने की अमन-चैन की दुआ
- फोटो : अमर उजाला
गोसाईगंज स्थित गौसुल आजम के 66 वें उर्स पर बृहस्पतिवार को जुलूसे गौसिया परचम कुसाई निकाला गया। उर्स में शामिल हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने माथा टेक मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक गौसुल आजम के 66वें उर्स पर बृहस्पतिवार का आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह आठ बजे जुलूसे गौसिया परचम कुसाई निकाला गया। जोली मोड़ से निकला जुलूस शान-ओ-शौकत के साथ अमन-चैन का पैगाम देते हुए दरगार महबूबुल आरिफीन पहुंचा। यहां पर कुल शरीफ की महफिल लगी।
विज्ञापन
गौसिया परचम कुसाई की रस्म के बाद जायरीनों ने परिवार के साथ ही देश में अमन-चैन की मन्नतें मांगी। गौसाबाद शरीफ के सज्जादा नशी मौलाना मो. नशीमुद्दीन कादिरी ने बताया कि रात में मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को होने वाले सेमिनार में लोगों को पहुंचने का आह्वान किया। जुलूस के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
