फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   hospital

जिला अस्पताल के सभी बेड फुल, फर्श और स्ट्रेचर पर हो रहा इलाज

Tue, 27 Sep 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
hospital
इमरजेंसी में बनाए गए फर्श पर भर्ती सुरपता। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मरीजों के बढ़ने से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। बुखार, डायरिया आदि रोगों की चपेट में आकर बड़ी संख्या में लोगअस्पताल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल के सभी 199 बेड भर गए। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज फर्श, बेंच और स्ट्रेचर पर किया गया। तीमारदारों के बैठने के लिए बनाई गई बेंच पर भी मरीज लेटे रहे। चिकित्सकों ने वहीं उनका उपचार किया। कुछ मरीजों का इलाज शुरू होने में आधे घंटे से लेकर 45 मिनट तक लग गए। इस बीच मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद कुछ लोगों को वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

जिले में मौसमी बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। लोग बुखार, डायरिया जैसी बीमारियों की चपेट में आकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। पीड़ितों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को कई लोग बुखार, डायरिया व सांस रोग से पीड़ित होकर पहुंचे। इमरजेंसी में चिकित्सक डॉ. सुनील पटेल ने मरीजों को देखा। सांस में तकलीफ होने पर बुजुर्ग छोटेलाल निवासी सैफाबाद को एंबुलेंस से एमटी अखिलेश ने मंगलवार इमरजेंसी पहुंचाया। इमरजेंसी में सभी बेड फुल थे। करीब 45 मिनट बाद डॉ. सुनील पटेल ने स्ट्रेचर पर ही छोटेलाल को देखा और दवाएं लिखीं। कुछ देर बाद एक मरीज के डिस्चार्ज होने पर उन्हें भर्ती किया गया। इमरजेंसी पहुंचीं सुरपता (70) निवासी भांटी को करीब एक घंटे तक किसी ने नहीं देखा तो उनके तीमारदार चिकित्सक से भिड़ गए। सीएमएस से बात कराने पर सुरपता को एक स्वास्थ्य कर्मी ने कमरे में शिफ्ट किया। इसके बाद उपचार मिला।
विज्ञापन

अमेठी से साधना को लेकर परिजन मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। उनकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थी। बेड खाली नहीं होने पर उन्हें बेंच पर ही प्लेटलेट्स चढ़ाई गई। बाद में एक मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल में कुल 199 बेड हैं। मंगलवार को हालत यह हो गई कि सभी बेड फुल हो गए। मरीजों को भर्ती करने में चिकित्सकों के पसीना छूट गया। सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने इमरजेंसी कक्ष में आठ बेड के आपदा वार्ड को भी खुलवाकर मरीजों को भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल से लेकर नेत्र रोग वार्ड तक फुल
इमरजेंसी में 16 बेड, सर्जिकल 31, नेत्र रोग वार्ड-20, न्यू सर्जिकल-12, बर्न-10, प्राइवेट वार्ड-10, मेडिकल वार्ड-28, आर्थो-14, चाइल्ड-12, पेइंग वार्ड-31, जनरल वार्ड में 15 मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed