{"_id":"68ab6ee32927dea47a0de22e","slug":"hongi-priya-singh-joins-exposure-visit-to-telangana-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-139435-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तेलंगाना के एक्सपोजर विजिट में शामिल होंगी प्रिया सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तेलंगाना के एक्सपोजर विजिट में शामिल होंगी प्रिया सिंह
Mon, 25 Aug 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रिया सिंह।
लंभुआ (सुल्तानपुर)। दूल्हापुर गांव की पंचायत सहायक प्रिया सिंह का चयन तेलंगाना में आयोजित एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ है। 30 सदस्यीय दल का वह प्रतिनिधित्व करेंगी। आठ सितंबर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के चुनिंदा प्रधान, पंचायत सहायक, पंचायत सचिव, ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, डीपीआरओ, डीपीएम के अलावा राज्य के बड़े अफसर प्रतिभाग करेंगे। निदेशक, पंचायती राज अमित कुमार सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजे गए पत्र में इसकी जानकारी दी है।
खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने बताया कि यह दल तेलंगाना राज्य में ग्रामीणों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल करेगा। जिससे वहां की सुविधाएं प्रदेश में भी मुहैया कराई जा सकें। संवाद
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने बताया कि यह दल तेलंगाना राज्य में ग्रामीणों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल करेगा। जिससे वहां की सुविधाएं प्रदेश में भी मुहैया कराई जा सकें। संवाद
विज्ञापन