{"_id":"58c82e1e4f1c1b6b3732a8b2","slug":"holi-celebrated-with-great-zeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले मिलकर मनाया रंगों का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले मिलकर मनाया रंगों का त्योहार
Amarujala Bureau
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मची होली की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का पर्व जिले में धूमधाम से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के चौराहों व तिराहों पर डीजे की धुन पर रंगों से सराबोर युवक जमकर थिरके। सोमवार की सुबह छोटे बच्चों व महिलाओं से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक रंग से सराबोर नजर आए। दोपहर बाद रंग का सिलसिला थमा तो सभी सज-धजकर एक-दूसरे के गले मिले और होली की बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की मतगणना के दो दिन बाद पड़े होली के त्योहार को लोगों ने उल्लासपूर्वक मनाया। रविवार की देर शाम होलिका दहन के साथ ही उत्साही युवाओं व बच्चों का हुड़दंग शुरू हो गया। सोमवार को शहर में जगह-जगह होली गीतों से गूंज रहे लाउडस्पीकर व डीजे पर थिरक रहे युवा होली के उत्साह को दोगुना कर रहे थे। सुबह से छोटे-छोटे बच्चे पिचकारी आदि लेकर निकल पड़े और एक दूसरे पर जमकर रंग डाला और अबीर-गुलाल लगाया।
विज्ञापन
महंगाई की चिंता छोड़ गृहणियों ने भी होली में अपने जमकर हाथ खोले और घर-घर पकवानों की धूम रही। रंगों के साथ-साथ बच्चों ने पकवान का भी जमकर आनंद लिया। सुबह करीब 10 बजते-बजते रंगों का पर्व परवान चढ़ा और क्या बच्चे, क्या बड़े और बूढ़े सभी रंग-बिरंगे नजर आने लगे। महिलाएं व युवतियां भी इसमें पीछे नहीं रहीं। सभी ने एक दूसरे पर जमकर रंग डाला। दोपहर बाद तक रंग डालने का सिलसिला चला।
विज्ञापन
शाम करीब चार बजे लोग सज-धजकर सपरिवार निकले और ईष्ट-मित्रों के घर जाकर पकवान का लुत्फ उठाया। एक दूसरे के अबीर लगाकर लोग गले मिले और होली की बधाई दी। होली की बधाइयों का सिलसिला देर रात तक चला। यह सिलसिला जिले में करीब सप्ताह भर चलेगा। पुलिस लाइंस में सिपाहियों ने होली खेली। अबीर-गुलाल से सराबोर सिपाही जमकर थिरके।