फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   HMPV: Eight bed ward reserved in medical college

एचएमपीवी : मेडिकल कॉलेज में आठ बेड का वार्ड आरक्षित

Sat, 11 Jan 2025 05:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Jan 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
HMPV: Eight bed ward reserved in medical college
आर​क्षित किया गया वार्ड
सुल्तानपुर। एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोरोना जैसे लक्षण वाले इस वायरस से निपटने के साथ-साथ संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में आठ बेड का वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। डॉक्टरों को एलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार गोयल ने बताया कि आरक्षित वार्ड में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर समेत अन्य जीवन रक्षक उपकरण रख दिए गए हैं। हालांकि अभी तक जिले में इसके लक्षण वाले मरीज नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि नए वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। यह फ्लू और निमाेनिया की तरह संक्रामक बीमारी है। खांसते या छींकते समय मुंह व नाक को रुमाल से ढंके और मॉस्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों व पैथालॉजी संचालकों को भी निर्देशित किया
सीएमओ डॉ. ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि एचएमपीवी वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। मेडिकल कॉलेज समेत सभी अस्पतालों को एलर्ट किया गया है। निजी अस्पतालों व पैथालॉजी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि यदि उनके यहां नए वायरस के लक्षण वाले मरीज आएं तो स्वास्थ्य विभाग को जरूर सूचित करें।

वायरस के लक्षणों को बताने के लिए आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया है। टीबी खोजी अभियान के तहत घर-घर जा रहे स्वास्थ्य कर्मी नए वायरस के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे। बताया कि यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार बीमारी के जो लक्षण बताए गए हैं, उनमें सर्दी-जुकाम होना,गले में खराश, सिरदर्द, बुखार, ठंड लगना, नाक बहना, खांसी आना, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण शामिल हैं।

बचाव व सावधानी
क्या करें...
-घर से माॅस्क लगाकर निकलें।
-संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं।
-खांसते-छींकते वक्त मुंह पर रुमाल रखें।
- पानी अधिक पिएं, बाहर का खाना खाने से बचें।
- हाथ साबुन से धोएं, सैनिटाइजर प्रयोग करें।
- भोजन के समय हाथ अच्छे से साफ करें।

क्या न करें..
-लक्षण दिखने पर खुद से दवा न खाएं।
-इंफेक्टेड व्यक्ति से दूर रहें।
-संक्रमित का रूमाल, सामान प्रयोग न करें।
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर देर तक न रहें।
- मुंह, आंख, नाक को कम से कम छुएं।
- कपड़े, रूमाल, तौलिया शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed