{"_id":"630fa3ca86466d56f017b1c0","slug":"history-sheeter-s-property-worth-rs-1-16-crore-attached-sultanpur-news-lko6461617182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की 1.16 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर की 1.16 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमूदपुर मजरे हेमनापुर गांव में हिस्ट्रीशीटर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य की 1.06 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन व पुलिस ने कुर्क कर दिया। पुलिस ने आरोपी के मकान, बाइक व एसयूवी को कुर्क किया है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर मजरे हेमनापुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार उर्फ दरोगा यादव बल्दीराय थाने का टॉप टेन अपराधी है। उसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, बलवा, मादक पदार्थ की तस्करी व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार राकेश ने अपराध के जरिए अर्जित धन से अपनी पत्नी के नाम चार पहिया वाहन खरीदा था। गांव में मकान बनवाया था। उसका भाई सुरेश यादव भी शातिर अपराधी था। सुरेश की वर्ष 2019 में हत्या कर दी गई थी।
वर्ष 2002 में राकेश यादव ने जरायम की दुनिया में कदम रखा और अपराध के जरिए उसने 90 लाख का मकान, 15 लाख रुपये की एसयूवी व 1.10 लाख रुपये की बाइक खरीदी थी। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को उपजिलाधिकारी वंदना पांडेय के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस महमूदपुर मजरे हेमनापुर गांव में राकेश यादव के घर पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राकेश यादव की एक करोड़ छह लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया। इस मौके पर सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी, थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह, वलीपुर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा, हलियापुर थानाध्यक्ष आरबी सुमन, देहली चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही।