फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   highway

वाहनों की दौड़ में फोरलेन से 28 गुना पीछे रह गया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

Wed, 13 Jul 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
highway
लखनऊ-वाराणसी पर फर्राटा भरते वाहन। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। वाहनों की दौड़ में सुल्तानपुर-लखनऊ फोरलेन ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को काफी पीछे छोड़ दिया है। एक्सप्रेसवे की तुलना में फोरलेन पर करीब 28 गुना अधिक वाहन रोज गुजर रहे हैं। वाहनों की आवाजाही से फोरलेन रात-दिन गुलजार है जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते दिखते हैं। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कमी से टोल में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन

जिले से होकर गुजरे लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के लिए लगाई गई कार्यदायी संस्था ने घाटे का हवाला देते हुए दोबारा टेंडर कराने की मांग यूपीडा से की थी। मांग पर यूपीडा ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी की ओर से दोबारा टेंडर कराने के पीछे आय में कमी दर्शाई गई थी। आय में कमी की वजहों की पड़ताल में वाहनों की कमी सामने आई है। एनएचएआई के आंकड़े बताते हैं कि सुल्तानपुर-लखनऊ फोरलेन पर रोज (24 घंटे में) करीब सात हजार छोटे-बड़े वाहन गुजर रहे हैं। ये ऐसे वाहन हैं जो टोल प्लाजा पर टैक्स की अदायगी करते हैं। वाहनों के दबाव से फोरलेन हमेशा गुलजार रहता है। रात व दिन में वाहनों की संख्या करीब बराबर रह रही है। एनएचएआई की ओर से फोरलेन पर जिले के असरोगा व बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ के पास टैक्स वसूली के लिए टोल प्लाजा बनाया गया है। इसमें असरोगा टोल प्लाजा के आंकड़े शामिल हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही बहुत कम पाई गई है। हलियापुर के पास एक्सप्रेसवे पर बने टोल प्लाजा पर 24 घंटे में करीब 250 वाहनों की आवाजाही दर्ज हुई। एक्सप्रेसवे पर दिन मेें भी इक्का-दुक्का वाहन गुजरते हैं। इसकी वजह से सिक्सलेन पर वाहनों का दबाव नहीं रहता है। टोल के प्रभारी अमरीश यादव के मुताबिक वाहनों की कमी से प्लाजा पर भी भीड़ नहीं लगती है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही में कमी के पीछे सुविधाओं की कमी सामने आई है। इसकी वजह से वाहनों के आवाजाही की संख्या मार्ग बेहतर होते हुए भी घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed