फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   High tension line going through damaged bamboo pole

बांस के सहारे गुजर रहीं बिजली की लाइनें

Mon, 23 Aug 2021 07:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
High tension line going through damaged bamboo pole
6. सुल्तानपुर के खैराबाद मोहल्ले में जर्जर पोल पर लटक रहा विद्युत तार। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पहले विभागीय अधिकारियों से, फिर डीएम से इसके बाद ऑनलाइन शिकायत हुई। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश के मंत्री तक की जानकारी में प्रकरण ट्विटर के माध्यम से लाया गया। करीब डेढ़ साल से समस्या के लिए लड़ रहे कांग्रेसियों की एक भी शिकायत काम नहीं आई। अभी भी शहर के बीचो-बीच मोहल्ले में चार बांस के पोल पर बिजली लाइन चल रही है।
विज्ञापन

शहर के खैराबाद मोहल्ले में हुसैनी हॉल के सामने का यह नजारा है। हुसैनी हॉल के सामने से चार बांस के पोल के सहारे करीब आधा दर्जन केबल बिजली लाइन की गुजारी गई हैं। यहीं पास में इमामबाड़ा भी है, जिसमें मजलिस चलती रहती है।
विज्ञापन

कई वर्षों से चली आ रही समस्या का निराकरण कराने के लिए कांग्रेस सूचना अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह सलूजा ने वर्ष 2019 में पहले विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर पोल लगवाने की मांग की। निराकरण नहीं होने पर तत्कालीन डीएम को 27 फरवरी 2020 को पत्र देकर समस्या के निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ऑनलाइन शिकायत की। शिकायतों पर विद्युत वितरण खंड के अधिशाषी अभियंता ने 20 अगस्त 2020 व आठ मार्च 2021 को दिए गए जवाब में मांग पत्र भंडार कक्ष मेें प्रेषित करने का हवाला देते हुए लिखा की पोल उपलब्ध होते ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। निराकरण नहीं होने पर प्रदेश महासचिव कांग्रेस सूचना अधिकार प्रकोष्ठ ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को जून माह में ट्वीट कर समस्या की जानकारी देते हुए समाधान कराने की मांग की।
इसके बाद भी अभी तक चार बांस के पोल के जरिए बिजली की लाइन संचालित की जा रही है। प्रकरण उठाने वालों में मोहसिन सलीम, जाकिर हुसैन, मनोज कुमार शुक्ला भी साथ रहे। रणजीत सिंह सलूजा का कहना है कि ऊर्जा मंत्री के कार्यालय से फोन करके समस्या निराकरण का भरोसा दिया जाता है लेकिन अभी तक निराकरण नहीं हो सका।

पोल उपलब्ध होने पर कराया जाएगा निराकरण
अधिशाषी अभियंता प्रथम संजीव कुमार सिंह ने बताया प्रकरण संज्ञान में है। अभी ऐसी कोई योजना नहीं चल रही है। पोल उपलब्ध होने के बाद समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed