{"_id":"595bc58f4f1c1b15458b4ade","slug":"heavy-rains-disrupts-normal-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं राहत तो कहीं आफत की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं राहत तो कहीं आफत की बारिश
Amarujala Bureau
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
बारिश से बढ़ी परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। बारिश होने से अगेती धान की रोपाई में तेजी आ गई है जबकि दलहनी व तिलहनी फसलों की बोआई में रुकावट आ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और रिमझिम बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता 94-92 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 3.5 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन