{"_id":"5963ae984f1c1bfb698b49c8","slug":"heavy-rainfall-in-sultanpur-and-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":" रिमझिम फुहारों से खुशगवार हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों से खुशगवार हुआ मौसम
Amarujala Bureau
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश होने से किसानों ने खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई में तेजी ला दी है। दिन भर हुई बारिश की फुहारों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। बारिश के बीच ही बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। हालांकि दिन भर रुक-रुककर बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया है जिससे आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सक्रिय होने से रविवार की रात से ही रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई थी। सोमवार को सुबह लोग सोकर उठे तो बारिश जारी थी। बारिश होने से छोटे बच्चों को भीगते ही स्कूल जाना पड़ा। दिन भर रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। शाम तक हुई रिमझिम बारिश का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने धान की रोपाई में तेजी ला दी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में जगह-जगह जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुड़वार नाका निर्माणाधीन फ्लाईओवर, रोडवेज, गोलाघाट, विवेकनगर, दरियापुर, शास्त्रीनगर, नयानगर समेत कई अन्य जगहों पर सड़क पर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर सड़क पर जलभराव से लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को 25.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।