{"_id":"578280144f1c1bb65b7fa2cc","slug":"heat-wave-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसम से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसम से लोग रहे परेशान
Amarujala Bureau
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने झुलसाया
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर। रविवार को भी मौसम साफ नहीं रहा। धूप व बदली का खेल दिन भर चलता रहा। सप्ताह भर से मध्यम गति से चल रही पुरवा हवा से उमस बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी से लोग दिन भर परेशान रहे। दोपहर को कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
इसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। नरेंद्र देव कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम पर्यवेक्षक ने सोमवार को भी मौसम ऐसे रहने का अनुमान लगाया है। बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन