{"_id":"6658d6690766d26957029d84","slug":"hearing-postponed-in-somnath-bharti-and-sanjay-singh-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-114035-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सोमनाथ भारती व संजय सिंह केस में टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सोमनाथ भारती व संजय सिंह केस में टली सुनवाई
Fri, 31 May 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 31 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में माननीयों के खिलाफ विचाराधीन केस में बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो पाई। मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ लंबित केस में अगली सुनवाई के लिए 20 जून की तिथि नियत की है।
सोमनाथ भारती के खिलाफ 10 जनवरी 2021 को अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। उन पर उत्तर प्रदेश के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह व सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा के खिलाफ विचाराधीन केस में अगली सुनवाई के लिए 12 जून की तिथि नियत की गई है। उनके खिलाफ दो सितंबर 2008 को शहर में हो रही बिजली की कटौती को लेकर प्रदर्शन करने के आरोप में कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया था।