{"_id":"6aff48d8b1fa6b27060e81fc","slug":"hearing-on-bail-for-prashant-accused-of-opening-fire-on-a-police-team-has-been-adjourned-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-169704-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुलिस टीम पर फायरिंग के आरोपी प्रशांत की जमानत पर सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुलिस टीम पर फायरिंग के आरोपी प्रशांत की जमानत पर सुनवाई टली
Fri, 20 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नायब तहसीलदार और राजस्व टीम पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोपी प्रशांत सिंह की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। जिला जज सुनील कुमार की अदालत ने जमानत पर बहस के लिए 23 नवंबर की तारीख तय की है।
इस मामले के अन्य आरोपी राहुल सिंह और नौशाद अली की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की गई है। अदालत ने दोनों आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री और केस डायरी भी तलब की है। पुलिस के मुताबिक, दो नवंबर की रात अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव और राजस्व टीम पर हमला किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान राहुल सिंह और नौशाद अली ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। मामले में राहुल समेत सात आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।