{"_id":"66ef1b73e3c278c6c4007204","slug":"health-workers-demonstrated-for-old-pension-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-119407-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुरानी पेंशन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुरानी पेंशन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सुल्तानुपर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी।
सुल्तानपुर। पुरानी पेंशन के लिए शनिवार को मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्यकर्मियों ने हुंकार भरी और प्रदर्शन किया। 26 सितंबर की बाइक रैली में शामिल होने की रणनीति बनाई और कड़े संघर्ष का एलान किया।
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों ने बैठक कर प्रधानाचार्य कक्ष के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री लक्ष्मण स्वरूप श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के सभी सदस्यों को बाइक रैली के लिए बुलाया गया है। अपने बुढ़ापे की लाठी पेंशन को हम लेकर रहेंगे। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गौड़ ने कर्मचारियों को जागरूक करते हुए कहा कि हम अंतिम समय तक संघर्ष करेंगे और सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए विवश कर देंगे।
इस मौके पर राजकीय नर्सेज संघ की मंत्री रेनू मिश्रा, अध्यक्ष राजप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, नेत्र परीक्षण अधिकारी जय भीम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के मंत्री रामरतन, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल, कमालुद्दीन, मो. आदिल, सलीम खान, विजय गौतम, संतोष कुमार बरनवाल, विनय जायसवाल आदि मौजूद रहे।