{"_id":"5fb948408ebc3e9ba2053a66","slug":"headmaster-suspended-for-negligence-sultanpur-news-lko551081423","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर कंपोजिट विद्यालय का प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर कंपोजिट विद्यालय का प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के सुरजीपुर कंपोजिट स्कूल के प्रधानाध्यापक को दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर बीएसए ने निलंबित कर दिया है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना ऑपरेशन कायाकल्प मिशन के तहत कंपोजिट स्कूल में किसी भी काम की शुरुआत नहीं हो सकी थी।
कुड़वार खंड शिक्षा अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय सुरजीपुर का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में प्रधानाध्यापक आफाक अहमद, सहायक अध्यापक मौसमी श्रीवास्तव, सरोज शुक्ला व शिक्षामित्र बृजेश यादव अनुपस्थित पाए गए थे। हेडमास्टर व शिक्षामित्र ने ऑनलाइन अवकाश नहीं लिया था।
साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजना ऑपरेशन कायाकल्प के तहत भी विद्यालय में कोई काम शुरू नहीं किया गया था। प्रधानाध्यापक बिना कारण बताए व सक्षम अधिकारी को सूचना दिए बगैर विद्यालय से गायब पाए गए। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए दीवान सिंह यादव ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में हेडमास्टर को कूरेभार बीआरसी से संबद्ध किया गया है।