{"_id":"62aa26af710c7a6b80032032","slug":"headmaster-s-body-found-hanging-from-noose-sultanpur-news-lko635361025","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला प्रधानाध्यापक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला प्रधानाध्यापक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटात पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का शव बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका देखा। जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
अंबेडकरनगर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर साबुतपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (48) जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कटात पुरुषोत्तमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह विद्यालय की साफ-सफाई कराने के लिए आए थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने विद्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित यूकेलिप्टस पेड़ पर नायलान की रस्सी के फंदे से उनका शव लटका देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने शव उतरवाकर घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। बिरसिंहपुर चौकी इंचार्ज अरविंद राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, प्रधानाध्यापक के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। प्राथमिक शिक्षक संघ जयसिंहपुर के अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा व दोस्तपुर के शिक्षकों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद अंबेडकरनगर में ही मकान बनवाकर रहते थे। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार से परिषदीय विद्यालयों का संचालन होना है। मंगलवार को वे विद्यालय की साफ-सफाई कराने की बात कह कर घर से निकले थे। उनकी तीन संतानें हैं। बेटी मुस्कान (17), बेटा मयंक व एक 10 वर्ष की बेटी है। तीनों बच्चे पिता की मौत से सदमे में हैं।