{"_id":"5fe378248ebc3e3f760f043e","slug":"headmaster-and-teacher-of-kanwarpur-primary-school-suspended-sultanpur-news-lko556410124","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गायब रहने पर शिक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गायब रहने पर शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लंभुआ विकास खंड क्षेत्र के कंवरपुर प्राथमिक विद्यालय में लगातार एक सप्ताह से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रही शिक्षिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक की ओर से उसकी उपस्थिति का कॉलम खाली रखने व उच्चाधिकारियों को अवगत नहीं कराने के आरोप में हेडमास्टर को भी निलंबित कर दिया गया है।
लंभुआ खंड शिक्षाधिकारी अश्विनी सिंह ने 11 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय कंवरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में सहायक अध्यापिका श्वेता सिंह पांच दिसंबर से बिना कारण बताए अनुपस्थित पाई गईं। प्रधानाध्यापक रामसुख से जब श्वेता सिंह का रजिस्टर में उपस्थिति कॉलम खाली रखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए दीवान सिंह यादव ने प्रधानाध्यापक रामसुख को अपने अधीनस्थों को अवैध संरक्षण देने के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही सहायक अध्यापिका श्वेता सिंह को बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
श्वेता सिंह को निलंबन अवधि में बीआरसी भदैंया से संबद्ध किया गया है। वहीं प्रधानाध्यापक रामसुख को ब्लॉक संसाधन केंद्र प्रतापपुर कमैचा से संबद्ध किया गया है। बीएसए दीवान सिंह यादव ने कार्रवाई की पुष्टि की है।