फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Havi rain falled in sultanpur

झमाझम बारिश से लोग तर-ब-तर

Sat, 02 Jul 2016 10:55 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 02 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
 Havi rain falled in sultanpur
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदले मिजाज से शनिवार भोर में जिले में झमाझम बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई।
विज्ञापन


बरसात से धान की रोपाई में तेजी आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। शनिवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और बारिश शुरू हो गई। तकरीबन एक घंटे तक तेज बारिश से खेत-खलिहान में लबालब पानी भर गया।
विज्ञापन


उसके बाद सुबह 11 बजे तक रिमझिम बारिश हुई। गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल गई है। दिन भर आसमान में बादलों के घेरा डाले रखने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है। बारिश से धान की रोपाई में जुटे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने धान की रोपाई में तेजी ला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात होने से वलीपुर, बघौना बाजार, धनपतगंज, हरौरा, देहली बाजार, मोतिगरपुर, सेमरी बाजार और शहर के लालडिग्गी चौराहे समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया। बघौना बाजार में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से कई लोगों के घरों में पानी घुस गया।


पुलिस लाइंस के पास निर्माणाधीन ओबरब्रिज के पास सड़क पर जमा कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को 100 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 27.0  डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed