फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two hour halt railway track

दो घंटे ठप किया रेलवे ट्रैक

Sat, 26 Mar 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two hour halt railway track
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

बीते 15 दिनों से लखनऊ नाका क्रॉसिंग बंद होने से परेशान शहर वासियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। सैकड़ों लोग शनिवार को रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए। शहरवासियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहरवासियों के प्रदर्शन के कारण बेगमपुरा व फैजाबाद-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेनों को रोकना पड़ा। करीब दो घंटे तक लखनऊ नाका क्रॉसिंग के रेल ट्रैक पर लोगों का कब्जा रहा।

विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम, कोतवाली पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रेलवे निर्माण विभाग के अफसरों से वार्ता की। 24 घंटे के भीतर क्रॉसिंग खोलने के आश्वासन पर लोगों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। शनिवार सुबह लखनऊ नाका क्रॉसिंग बंद होने से नाराज शहरवासियों ने रेल ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी रेलवे विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले 15 दिनों से लखनऊ नाका क्रॉसिंग पर रोड ब्लॉक लिया गया है। रोड ब्लॉक सेे हजारों की संख्या में राहगीरों का आवागमन ठप हो गया है। जरूरी काम से निकले लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देख रेल ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे कर्मी वहां से भाग खड़ेे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन ने घटना की सूचना रेलवे विभाग के अधिकारियों को दी। इस दौरान वाराणसी की ओर जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस व इलाहाबाद-फैजाबाद पैसेंजर ट्रेन को रोकना पड़ा। सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी सीपी मिश्रा, जीआरपी उप निरीक्षक उमाकांत शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर वीपी सिंह समेत कई उप निरीक्षक लखनऊ नाका क्रॉसिंग पर पहुंच गए।

सुरक्षा बल के अधिकारियों ने रेलवे के निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। शीघ्र क्रॉसिंग खुलने का आश्वासन मिलने के बाद रेल ट्रैक से प्रदर्शनकारी हटे। इसके बाद लोग कोतवाली पहुंचे। वहां उप जिलाधिकारी रतिभान वर्मा को ज्ञापन दिया।

शहर के लोगों का कहना है कि रेलवे के अधिकारियों ने पटरियां बिछाने के लिए मात्र पांच दिन का रोड ब्लॉक लिया था। काफी समय बीतने के बाद भी क्रॉसिंग नहीं खोली गई। इससे रोजमर्रा के कामों के लिए राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

रेलवे विभाग की ओर से पटरियां बिछाने का कार्य 11 मार्च से शुरू किया गया था। लखनऊ नाका क्रॉसिंग से रोजाना करीब 50 हजार से अधिक की आबादी का आवागमन होता था। इस मार्ग से आदर्शनगर, विवेकनगर, अमहट, बहादुरपुर, गभड़िया, लखनऊ नाका, पंच रास्ता, कृष्णानगर के लोग आवागमन करते हैं।


रेलवे पथ दोहरीकरण के कारण कुड़वार नाका व लखनऊ नाका क्रॉसिंग पर 11 मार्च से 16 मार्च तक ब्लॉक लिया गया था। इस दरमियान कार्य पूरा हो जाना था। बावजूद इसके कार्य की धीमी गति की वजह से निर्धारित समय सीमा के भीतर पटरियां नहीं बिछाई जा सकीं। छह दिन के बजाय 15 दिन बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed