{"_id":"e78798687abb8049e8219e79892809f8","slug":"haldi-sample-fails-in-amethi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में हल्दी का नमूना फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में हल्दी का नमूना फेल
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से बीते दिनों में लिए गए खाद्य पदार्थों का एक नमूना जहां फेल पाया गया है वहीं कई नमूने अधोमानक पाए गए हैं। जांच नमूनों की रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बीते दिनों जीजीआईसी गौरीगंज, प्राथमिक स्कूल अहोरवा भवानी, बीएमसी इन्हौना से दूध व यहीं के एक दुकान से साबूदाना तो प्राथमिक स्कूल मोहनगंज से पिसी हल्दी, पीपरपुर की एक दुकान से खड़ी हल्दी और पीपरपुर थाने के गांव भेंवई से खोवा का नमूना लिया था। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था।
विभाग के अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि इन सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। पीपरपुर से लिया गया खड़ी हल्दी का नमूना जहां जांच में फेल पाया गया है वहीं अन्य सभी नमूने अधोमानक पाए गए हैं। जिन दुकानों या स्थानों से नमूने लिए गए हैं वहां के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा-पढ़ी शुरू की गई है।
विज्ञापन
दर्जन भर दुकानों से लिए गए नमूने
अभिहित अधिकारी देवाशीष ने बताया कि शुक्रवार को विभागीय टीमों ने कई कस्बों में छापामारी की। त्यौहारों के मद्देनजर हुई छापामारी के दौरान मुंशीगंज से पांच व गौरीगंज से सात खाद्य पदार्थ के नमूने एकत्र किए गए हैं। एकत्र किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।