फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hailstorm in Amethi and Sultanpur

झमाझम बारिश के साथ पड़े ओले 

Fri, 27 Jan 2017 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 27 Jan 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm in Amethi and Sultanpur
बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला

जिले में मौसम का मिजाज बदलने से शुक्रवार को दोपहर के समय झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ शहर समेत कई इलाकों में ओला गिरने से फसलों को नुकसान भी हुआ है। फसलों पर बारिश से गेहूं, जौ, दलहनी-तिलहनी फसलों को फायदा हुआ है, वहीं आलू में पानी भर जाने से नुकसान की आशंका है। बारिश से ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आ गई है।      

विज्ञापन



कई दिनों से कोहरा व धुंध नहीं रहने और दिन में तेज धूप होने से ठंड काफी कम हो गई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से मौसम का रुख बदलने से आसमान में बादल छा गए थे। शुक्रवार को सुबह के समय से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह करीब साढ़े बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक दो-तीन बार रुक-रुककर तेज बारिश हुई। बारिश के साथ ओले भी गिरे।
विज्ञापन


शहर के अलावा करौंदीकलां, परशुरामपुर, बांगरकलां, कटघर पूरे चौहान, नरायनपुर, गंगापुर, खुशियारी, सुुंदरपुर, रमसापुर, देवराजपुर समेेत कई अन्य जगहों पर ओला गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश से गेहूं, जौ समेत दलहनी-तिलहनी फसलों को फायदा हुआ है, जबकि आलू के खेत में पानी भरने से उसके नुकसान की आशंका है। पुलिस लाइंस के निकट निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा शहर के बस स्टेशन, सब्जी मंडी, समेत कई अन्य जगहों पर कीचड़ जमा होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुड़वार-हलियापुर मार्ग पर कटावां मोड़ के पास सड़क पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें हुईं। बारिश से ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 16.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed