फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Guds train wagon wheel burnt

मालगाड़ी के व्हील बियरिंग में आग से हड़कंप

Wed, 25 Jan 2017 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 25 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Guds train wagon wheel burnt
कई ट्रेनें घंटों हुईं लेट - फोटो : अमर उजाला

क्रासर दुर्घटनाग्रस्त होने से बची डाउन सीवान मालगाड़ी करीब दो घंटे प्रभावित रहा लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग फोटो संख्या-43 अमर उजाला ब्यूरो गौरीगंज। सीमेंट लादकर बिहार के सीवान जा रही सीवान डाउन मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग की लपटें व धुआं देख गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रोकवाकर मामले की जानकारी परीक्षण विभाग को दी।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तकनीकी अधिकारियों ने जांच कर प्रभावित डिब्बे को अलग कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान जहां करीब 1.45 मिनट लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग बाधित रहा वहीं छह यात्री गाड़ी व चार माल गाड़ी प्रभावित हुई। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे गुजर रही सीमेंट लदी डाउन सीवान मालगाड़ी के इंजन से लगे छठे डिब्बे की व्हील बैरिंग में आग की लपटे व धुआं देखा गया। आनन-फानन में ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने सिग्नल ऑफ कर ट्रेन को पूर्वी आउटर से पहले रोकवा दिया।
विज्ञापन


ट्रेन को रोकने के बाद स्टेशन मास्टर पंकज सिंह व प्रवीन सिंह ने तत्काल मौजूद कर्मचारियों को लेकर स्टेशन पर रखे फायर किट की मदद से व्हील बैरिंग में लगी आग को बुझाया। आग बुझाने के बाद मामले की जानकारी गाड़ी परीक्षण विभाग रायबरेली व प्रतापगढ़ को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विमलेंद्र शुक्ल व एके सिंह ने व्हील बैरिंग की जांच करने के बाद डिब्बे को ट्रेन से अलग करवाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कराया। इस दौरान लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग तकरीबन पौने दो घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग बाधित होने से लखनऊ-प्रयाग घाट पैसेंजर, प्रतापगढ़-लखनऊ शटल, लखनऊ-वाराणसी अप व डाउन इंटर सिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस के साथ ही चार मालगाडिय़ों को मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed