फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Green belt will be developed by planting two thousand saplings in the city

Sultanpur News: शहर में दो हजार पौधे रोपित कर विकसित की जाएगी हरित पट्टिका

Mon, 01 Jul 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Green belt will be developed by planting two thousand saplings in the city
सुल्तानपुर। शहर में पांच जुलाई से नगर पालिका की ओर से वृहद पौधरोपण किया जाएगा। इसमें तमाम समाजसेवी संगठन भी शामिल होंगे। नगर पालिका का उद्देश्य शहर में हरित पट्टिका विकसित करना है। पालिका परिसर में रविवार को बैठक कर डिवाइडर व सड़क की पटरियों पर दो हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया गया।
विज्ञापन



नगर पालिका परिसर में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बैठक की। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई से शहर में वृहद् पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम वृहद् पौधरोपण कार्यक्रम की कार्ययोजना पर उन्होंने प्रकाश डाला। कहा कि दोनों प्रमुख मार्गों के अतिरिक्त शहर के अंदर 15 प्रमुख सड़कों के किनारे दोनों पटरियों पर दो हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्रमुख रूप से चमेली, स्पाइडर, पाकड़, नीम, चितवन, कदम, अमलतास, बरगद, पीपल, जामुन, सहजन के पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। डाॅ. सुधाकर सिंह ने मुख्य मार्गों पर प्रदूषण के दृष्टिगत विभिन्न प्रजाति के पौधों के नाम का सुझाव दिया। बैठक में ईओ लालचंद्र सरोज, कार्यालय अधीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता, निर्माण लिपिक कपिल कुमार श्रीवास्तव, हनुमान सिंह, प्रशांत, सरदार बलदेव सिंह, मदन सिंह, अमर बहादुर सिंह, लालजी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed