{"_id":"61e85c4094074167fd11eefe","slug":"grandmother-reached-the-hospital-with-grandson-on-thelia-sultanpur-news-lko6142037138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेलिया पर पोते को लेकर अस्पताल पहुंची दादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेलिया पर पोते को लेकर अस्पताल पहुंची दादी
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। परिवारीजनों ने मंगलवार रात मासूम की तबीयत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन फोन नहीं मिला। थक-हारकर बाबा मासूम बच्चे को पत्नी की गोद में बैठाकर ठेलिया से लेकर सीएचसी भदैंया पहुंचा जहां बाल रोग विशेषज्ञ के न होने पर उसे हनुमानगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
भदैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक किमी की दूरी पर स्थित अभियाकलां गांव निवासी रामजीत के एक वर्षीय बेटे राज की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। ठंढ लगने से उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। देर रात परिवारीजनों ने बच्चे को सीएचसी भदैंया ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं मिला। थक-हारकर बुधवार की भोर में बच्चे को उसकी दादी गोद में लेकर ठेलिया पर बैठी और बाबा ढोढई ठेले को लेकर सीएचसी पहुंचे।
सीएचसी पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि यहां कोई बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। अभी स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ इमरजेंसी चालू है। स्टाफ की बात सुनकर मासूम राज के बाबा ढोढई उसे ठेले पर बैठाकर दोबारा पत्नी के साथ दो किमी दूर वाराणसी हाईवे पर स्थित हनुमानगंज बाजार पहुंचे और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी।