{"_id":"6a513830793b724ca20a7b57","slug":"grand-aarti-of-lord-kalpavriksha-performed-on-yogini-ekadashi-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-160249-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: योगिनी एकादशी पर कल्पवृक्ष भगवान की हुई महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: योगिनी एकादशी पर कल्पवृक्ष भगवान की हुई महाआरती
Fri, 10 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
योगिनी एकादशी पर कल्पवृक्ष भगवान की महाआरती करते श्रद्धालु। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। योगिनी एकादशी पर शुक्रवार देर शाम कल्पवृक्ष सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से (पारिजात वृक्ष) भगवान की महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन की।
महाआरती के मुख्य यजमान अंशुल सिंह अपने परिवार सहित शामिल हुए। महाआरती के बाद सभी ने सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सुदामा प्रसाद यादव, गोकुल प्रसाद श्रीवास्तव, निखिल मिश्रा, घनश्याम प्रजापति, शिवम सिंह, सत्येंद्र पांडेय, सत्यम, उमेश, विकास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने महाआरती में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान कल्पवृक्ष की कृपा सभी पर बनी रहने की प्रार्थना की। संवाद