{"_id":"68acab1ad5f26a6bc70397fb","slug":"gram-panchayats-will-be-verified-again-for-digital-library-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-139499-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डिजिटल पुस्तकालय के लिए ग्राम पंचायतों का फिर होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डिजिटल पुस्तकालय के लिए ग्राम पंचायतों का फिर होगा सत्यापन
Mon, 25 Aug 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए दोबारा सत्यापन शुरू हो गया है। इसमें ग्राम पंचायतों में कुछ फेरबदल होगा। निदेशालय के निर्देश पर पंचायतीराज विभाग ने एडीओ पंचायतों को सर्वे के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को गांव में ही पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल पुस्तकालय बनाई जाएंगी। पहले चरण में शासन ने 139 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से खासकर बड़ी ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए 139 गांवों की सूची भेज दी गई थी। दोबारा सत्यापन का आदेश मिलने पर ग्राम पंचायतों का फिर से सत्यापन शुरू हो गया है।
सहायक विकास अधिकारियों की ओर से प्रत्येक विकास खंडों की ग्राम पंचायतों का सत्यापन किया जा रहा है। जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि सत्यापन में अधिकतम 10 फीसदी ग्राम पंचायतों को बदला जा सकता है। पहले सत्यापन के दौरान वंचित अच्छी ग्राम पंचायतों को शामिल करने के निर्देश एडीओ पंचायतों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
बड़े पंचायत भवनों वाली ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता देने के निर्देश हैं। 27 अगस्त को एडीओ पंचायतों के साथ होेने वाली बैठक में इसकी रिपोर्ट ली जाएगी।
पांच लाख से बनाई जाएंगी डिजिटल लाइब्रेरी
जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी पांच लाख रुपये से बनाई जाएंगी। इसमें पुस्तकें शासन की ओर से चयनित एजेंसी उपलब्ध कराएगी। अन्य कार्य ग्राम पंचायतों से कराए जाएंगे।