फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gosaiganj police team attacked, constable saved

Sultanpur News: गोसाईगंज पुलिस टीम पर हमला, बचा सिपाही

Sat, 10 May 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gosaiganj police team attacked, constable saved
सुल्तानपुर। गोसाईगंज के इटकौली ईंट भट्ठे के पास शनिवार तड़के कार सवार बदमाशों का पुलिस से सामना हो गया। पुलिस को देखकर दो बदमाश भाग निकले, जबकि एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोली एक सिपाही के कंधे व कान को छूते हुए निकल गई। हालांकि, बाद में घेराबंदी करके पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। उसके पास से असलहा व कारतूस मिला है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाने के उपनिरीक्षक भारत सिंह शनिवार भोर पांच बजे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोतीगंज से सैफुल्लागंज जा रही कार को तियरी मछरौली के आगे ईंट भट्ठे के पास रोका। पुलिस के मुताबिक, कार रुकते ही उसमें सवार दो युवक भागने लगे। भागने वाले लोगों ने कहा कि ये पुलिस वाले हैं, नौशाद तुम गोली मार दो। तभी तीसरे युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली सिपाही रोहित सिंह के कंधे व कान के बगल से निकल गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने चंद मिनटों में उसे पकड़ लिया। हमलावर की पहचान नौशाद अहमद निवासी खैराबाद कोतवाली नगर के रूप में हुई, जो गोसाईगंज के इटकौली गांव में रहता है। नौशाद ने बताया कि उसके साथ अनवर निवासी पटैला खुटहन जिला जौनपुर व रोहित यादव निवासी खुटहन जिला जौनपुर थे, जोकि पुलिस टीम को देखकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि एसआई भारत सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। नौशाद को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed