{"_id":"579643404f1c1b697d21e1a0","slug":"good-rain-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुहारों से भीगा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुहारों से भीगा शहर
Amarujala Bureau
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
बौछार ने दी गर्मी से राहत
- फोटो : अमर उजाला
जिले में सोमवार को दोपहर बाद बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान लगाया है। सोमवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
दोपहर आते-आते मौसम साफ हो गया और हल्की धूप निकल आई। दोपहर बाद मौसम का मिजाज फिर बदला और हवा के साथ बारिश होने लगी। बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। लोगों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश को धान की फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन