{"_id":"6154a8fd8ebc3e0bc5795daa","slug":"god-sultanpur-news-lko5978585163","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतान की मंगल कामना को लेकर महिलाओं ने रखा जितिया व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतान की मंगल कामना को लेकर महिलाओं ने रखा जितिया व्रत
विज्ञापन
13.14. सुल्तानपुर सीताकुंड घाट पर पूजन करतीं महिलाएं।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। संतान की दीर्घायु को लेकर स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने बुधवार को जितिया व्रत रखा। शहर के सीताकुंड धाम पर समूह में इकट्ठा होकर महिलाओं ने पूजा-पाठ किया। हिंदू धर्म में जितिया व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने वाली महिलाओं को कभी भी जीवन में संतान का वियोग नहीं होता है। इस व्रत को कहीं-कहीं जिउतिया या जीवित्पुत्रिका के नाम से भी जाना जाता है।
शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी के पुजारी पं. रमाकांत पांडेय ने बताया कि अश्विन मास के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि से शुरू होकर जितिया व्रत नवमी तक मनाया जाता है। व्रत तीन दिनों तक चलता है। मान्यता है कि उपवास के दिन जो महिला जितिया व्रत कथा को सुनती है, उसे जीवन में कभी संतान वियोग नहीं होता। संतान के सुखी और आरोग्य जीवन के लिए व्रत रखा जाता है।
बुधवार को स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने सीताकुंड घाट पर जितिया व्रत की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। पूजा पाठ के बाद महिलाओं ने घर में सुख-समृद्धि के साथ ही पुत्र के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, नीरज सोनी, आशीष सोनी, टिंकल सोनी व गोमती मित्र मंडल के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।