{"_id":"659312f0db79d703ec0cc997","slug":"girls-body-found-near-railway-track-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-7601-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेलवे ट्रैक के पास मिला बालिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेलवे ट्रैक के पास मिला बालिका का शव
Tue, 02 Jan 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र बंधुआकला के शिवनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर सोमवार दोपहर रेल ट्रैक पर एक बालिका का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि बालिका मानसिक रूप से कमजोर थी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होेने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
बंधुआकला थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर शिवनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास सोमवार दोपहर एक बालिका का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा गया। शव मिलने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। मृतका की शिनाख्त बंधुआकला थाने के दाउदपुर मनियारी निवासी गोपीचंद साहू की पुत्री साक्षी साहू (12) के रूप में हुई।
मृतका के पिता ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से कमजोर थी। उसका इलाज चल रहा था। किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।