फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl was crushed to death by protesting against molestation

छेड़खानी के विरोध पर छात्रा को कुचला, मौत

Fri, 16 Aug 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl was crushed to death by protesting against molestation
सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने कक्षा 11 की एक छात्रा को बीती आठ अगस्त को बाइक से कुचल दिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में छात्रा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां उसकी बुधवार को मौत हो गई। स्कूल से लौटते समय सरेराह हुई इस घटना की पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
छात्रा की दादी ने तहरीर दी तो पुलिस उन्हें भी तीन दिन तक दौड़ती रही। बाद में एएसपी ग्रामीण ने फटकारा तो तीन दिन बाद 11 अगस्त को केस दर्ज किया।
नामजद एफआईआर के बावजूद पुलिस ने न तो तीनों युवकों को गिरफ्तार किया न छात्रा के इलाज का ही कोई इंतजाम कराया। छात्रा की मौत के दो दिन बाद आरोपियों को पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा बीती आठ अगस्त को विद्यालय से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रही थी।
विद्यालय से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर छंगेपुर निवासी प्रदीप कुमार ने छात्रा को रोक लिया। प्रदीप के साथ आशीष कुमार व संदीप भी थे। तीनों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका छात्रा ने जोरदार विरोध किया। इस पर आरोपी युवकों से उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो तीनों आरोपी बाइक से निकल लिए।
छात्रा घर के लिए आगे बढ़ी तो थोड़ी दूर तीनों युवक बाइक से फिर पहुंचे और साइकिल से जा रही छात्रा को बुरी तरह कुचल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक भाग निकले।
सूचना पाकर ग्रामीण और विद्यालय के प्रधानाचार्य वहां पहुंच गये। छात्रा को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन, उसकी हालत बिगड़ती गई। बाद में घायल छात्रा को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
वहां भी उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां 14 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों का कहना है कि छात्रा पढ़ाई-लिखाई में तेज थी। परिवार वालों ने भी उससे बड़े सपने पाल रखे थे। छात्रा की मौत से सारे सपने बिखर गये।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत की जानकारी मिली है। छात्रा की दादी की तहरीर पर छेड़खानी व जान से मारने की कोशिश का मुकदमा पहले से ही दर्ज है। मौत के बाद मुकदमे में अन्य उचित धाराओं को भी शामिल किया जाएगा। तीनों आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने कहा कि घटना बहुत गंभीर है। इसमें पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में क्यों देरी की, इसकी पूरी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed