फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl students took oath of honesty in service

Sultanpur News: छात्राओं ने सेवा में ईमानदारी की शपथ ली

Mon, 10 Apr 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 10 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl students took oath of honesty in service
सेवा में ईमानदारी की शपथ लेतीं नर्सिंग की छात्राएं। -संवाद
सुल्तानपुर। केएनआईएमटी के नर्सिंग संकाय की जीएनएम व एएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने कैंडल के सामने सेवा में ईमानदारी की शपथ ली। रविवार को कैंपस में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अतिथियों का मनमोह लिया।
विज्ञापन




परिसर में संकाय की ओर से आयोजित लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने छात्राओं को सेवा के दौरान वफादार रहने की सीख दी। कहा कि स्वास्थ्य विभाग में ईमानदारी से मरीजों की सेवा पुण्य का काम है। कार्यक्रम को डॉ. जेपी सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह व डॉ. एससी गोयल ने भी संबोधित किया। अतिथियों ने संकाय की शिक्षा व छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा।
विज्ञापन



संकाय के निदेशक डॉ. महेश प्रसाद ने कॉलेज के बारे में जानकारी देते हुए अतिथियों का आभार जताया। इसके पहले अतिथियों के साथ प्रशासक राजेश दूबे, प्राचार्या रजनी नागपूरे ने मां सरस्वती तथा संस्थान के संस्थापक बाबू केएन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन रोमा ने किया व एवं छात्राओं को शपथ सुरभि सिंह ने दिलाई। इस मौके पर शिक्षिका चंद्रावती दुबे, किरन दूबे, आयशा, आंशिका व पुष्पा समेत छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed